मथुरा हिंसा- शहीदों की मदद के लिए आगे आया पुलिस विभाग, देगा 76 लाख रुपए
लखनऊ। मथुरा में अवैध कब्जा हटाने के दौरान शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव के परिजनों के लिए खुद पुलिस महकमा सामने आया है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने खुद के वेतन में से पैसे जमा करके बड़ी मदद का फैसला लिया है।
मथुरा हिंसा का मास्टरमाइंड रामबृक्ष यादव की मौत, परिजनों को बुलाया गया शिनाख्त के लिए

दोनों शहीद पुलिस अधिकारियों के लिए अब पुलिस विभाग के छोट-बड़े कर्मचारियों ने अपने वेतन में से पैसे इकट्ठे करके कुल 76-76 लाख रुपए की मदद शहीदों के परिजनों को देने का फैसला किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सभी राजपत्रित अधिकारी अपनी सात दिन की सैलरी, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी अपनी पांच दिन का वेतन और जवान अपने तीन दिन का वेतन इन शहीद पुलिस अधिकारियों को देंगे।
यही नहीं जिला प्रशासन के भी अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों की मदद का फैसला लिया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शहीदों के आश्रितों को अपनी सैलरी का एक हिस्सा देना का ऐलान किया है।
शहीद एसपी और थानाध्यक्ष के परिजनों को पहले अखिलेश यादव 20-20 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था। लेकिन बाद में विवाद होने पर इस राशि को बढ़ाकर 50-50 लाख रुपए कर दिया गया। शहीदों के परिजनों को परिवार के एक सदस्य को नौकरी व असाधारण पेंशन की भी घोषणा की जा चुकी है।











Click it and Unblock the Notifications