जम्मू के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या

जम्मू। जम्मू कश्मीर में हिंसात्मक प्रदर्शनों और शांति कायम करने की कोशिशों के बीच पुलवामा में शनिवार को एक पुलिस कांस्टेबल की आतंकवादियों ने गोला मारकर हत्या कर दी।

jammu kashmir

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहीद कांस्टेबल इरशाद अहमद गनई पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था। शनिवार सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए जैसे ही अपने घर से निकला, अचानक एक आतंकी ने बेहद नजदीक से उसे गोली मार दी।

आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से जारी है हिंसा

कांस्टेबल गनई की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि बीते दिनों एक मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही घाटी में हिंसात्मक प्रदर्शन हो रहे हैं।

अभी दो दिन पहले ही आतंकियों ने पुलवामा जिले में पुलिस के एक दल पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में 15 लोग घायल हुए थे। इस बीच घाटी में कर्फ्यू लगातार 50वें दिन भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+