दिल्‍ली में 'पति, पत्‍नी और वो' का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, पत्नी ने कांस्टेबल पति व प्रेमिका को धुना

 Police constable beaten by his wife for illicit relationship
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली के तिलक नगर इलाके में सोमवार को 'पति, पत्‍नी और वो' का हाई वोल्‍टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पत्‍नी ने सरेबाजार पुलिस के कांस्‍टेबल पति की सरेआम पिटाई कर दी। पत्‍नी का आरोप है कि कांस्‍टेबल उसे और दो बच्‍चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रह रहा है।

पत्‍नी का कहना है कि उसका पति घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं देता है जबकि अय्याशी पर हर माह हजारों रुपये खर्च कर रहा है। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। कांस्‍टेबल हरियाणा के सोनीपथ का रहने वाला है जबकि पत्‍नी का मायका नजफगढ़ है। घटना की जानकारी के बाद कांस्‍टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सिपाही रोहताश तिलक विहार चौकी में तैनात था।

उसे द्वारका सेक्टर-16 बी स्थित दिल्ली पुलिस के आवास में रहने के लिए फ्लैट मिला था। रोहताश की पत्नी सविता तीन वर्ष की एक बच्ची और एक माह के बच्चे के साथ रह रही है। द्वारका में क्वार्टर होने के बावजूद सिपाही घर नहीं जाता था। वह ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिलने का बहाना बनाता था। उधर, वह प्रेमिका के साथ तिलक विहार के संतगढ़ में चुपके से रह रहा था। उसने प्रेमिका के लिए लाखों रुपये का फ्लैट ले रखा था।

सविता ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी शादी रोहताश से हुई थी। शादी के बाद से ही रोहताश उसे परेशान करता था। सविता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके कई लड़कियों से संपर्क थे। पहले तो संतगढ़ स्थित फ्लैट में सिपाही की प्रेमिका आती-जाती रहती थी, लेकिन कुछ समय से दोनों साथ रह रहे थे। सविता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सविता ने परिवार वालों के साथ मिलकर रोहताश को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

सविता के मुताबिक उसे पता चला कि सोमवार को रोहताश और उसकी प्रेमिका संतगढ़ स्थित फ्लैट में मौजूद हैं। इसके बाद सविता व उसके परिवार वाले फ्लैट पर पहुंच गए। उन्होंने फ्लैट में बाहर से ताला बंद कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के दरवाजा खुलवाते ही सविता और उसके परिवार वालों ने सिपाही रोहताश और उसकी प्रेमिका की धुनाई शुरू कर दी।

उन्होंने दोनों के कपड़े तक फाड़ डाले। स्थानीय लोगों ने भी सविता का समर्थन कर सिपाही को पुलिस के हवाले कर दिया। सविता ने बताया कि शुरू से ही उसके प्रति पति का व्यवहार ठीक नहीं था। गर्भावस्था में भी उसके साथ मारपीट की गई थी। पत्नी ने सिपाही पर अवैध रुपये इकट्ठा करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+