हैदराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े 8 बुजुर्ग शेख, निकाह के बहाने खरीदने आए थे लड़कियां
हैदराबाद। पुलिस ने निकाह के बहाने नाबालिग लड़कियों को खरीद कर उन्हें विदेश ले जाने की कोशिश में लगे 8 शेखों को गिरफ्तार किया है। सभी शोख खाड़ी देशों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीन काजी सहित कई स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक ये सभी शेख खाड़ी देश ओमान और कतर से आए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये शेख यहां गरीब मासूम लड़कियों को अपने साथ ले जाने की फिराक में थे। सबसे हैरानी की बात ये है कि सभी आरोपियों की उम्र करीब 70 साल के आसपास है। ये सभी खुद को फिट दिखाने के लिए शक्तिवर्धक इंजेक्शन लेते थे। इनमें से मुख्य आरोपी का नाम फरीद है। आरोपी फरीद ही दलालों के साथ मिलकर लड़कियों का सौदा करवाता था। शेख पहले पीड़ित लड़कियों को पसंद करते थे। उसके बाद उन्हें निकाह के बहाने बेचा जाता था। पुलिस ने गैर-कानूनी निकाह कराने वाले तीन काजी सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications