सपना चौधरी के पति वीर साहू के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है मामला?
नई दिल्ली। एक बार फिर से हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के पति वीर साहू सुर्खियों में हैं, वजह है उनके ऊपर दर्ज हुआ केस, दरअसल पिछले रविवार आई सपना चौधरी के मां बनने की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया था, लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था और वो इसको लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे थे, चर्चाएं गर्म होने पर वीर साहू ने खुद फेसबुक लाइव करके अपने और सपना की इस गुड न्यूज को लोगों से शेयर किया था।
Recommended Video

'देख लेने की धमकी'
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अब भी सपना और वीर की शादी को सही नहीं मान रहे हैं, ऐसा ही मामला सामने आया रोहतक जिले में, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सपना चौधरी के पति वीर साहू के सामने किसी ने फेसबुक पर ऑनलाइन आकर उनके निजी जीवन संबंध को लेकर कुछ विवादित बात कह दी, जिस पर वीर साहू को गुस्सा आ गया, उन्होंने उस इंसान को काफी भला-बुरा कहा तो इस पर उस इंसान ने उन्हें 'देख लेने की धमकी' दे डाली।

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप
इस पर वीर ने भी कहा कि हिम्मत है तो सामने आओ, बस इसके बाद दोनों लोगों ने 'महम चौबीसी' के चबूतरे पर एक-दूसरे का हिसाब करने की बात कहकर 12 अक्टूबर दिन 12 बजे मिलने का वक्त निर्धारित किया और फिर वीर साहू 12 तारीख को अपने समर्थकों को लेकर मौके पर पहुंच गए लेकिन वहां पुलिस को देखकर उन्होंने रास्ता बदलने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें कोरोना नियमों के उल्लंघन करने के जुर्म में पकड़ लिया।

डिजास्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
वीर साहू पर आरोप हैं कि उन्होंने बगैर मास्क के भीड़ एकत्रित करके कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं और इसी वजह से पुलिस ने वीर साहू सहित करीब 70 अन्य लोगों पर धारा 188, 34 सहित डिजास्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, कहा जा रहा है वीर अपने समर्थकों के साथ 15 कार लेकर आए थे और इन कारों में भरे किसी भी इंसान ने मास्क नहीं पहना था।

कौन हैं वीर साहू?
आपको बता दें कि सपना चौधरी के पति वीर साहू एक गायक और हरियाणवी अभिनेता हैं। उन्हें 'बब्बू मान' के नाम से भी जाना जाता है। संगीत उनका जूनून है और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वीर ने MBBS की पढ़ाई भी छोड़ दी थी, वीर को लोकप्रियता साल 2016 में आए म्यूजिक वीडियो 'ठाडी बॉडी' हासिल हुई और इसके बाद इन्होंने पलट कर नहीं देखा।
लोकप्रिय गायक हैं वीर साहू
साल 2017 के वीडियो 'आई रसूख आला जाट' और 'आह चक' ने इन्हें शौहरत पर पहुंचा दिया। वीर हिसार के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि सपना चौधरी एक जाट परिवार से आती हैं। दोनों की गुपचुप शादी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, सपना ने हाल ही में अपनी पहली संतान को जन्म दिया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications