बेटे को लगी मां के अवैध संबंधों की भनक, किराएदार प्रेमी ने काट दिया गला
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने 29 जून को 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर अपने मकान मालिक के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या करने का आरोप है। बता दें कि 14 वर्षीय नाबालिग का शव मुरादनगर में गन्ना के खेत में मिला था और उसके गले को किसी तेज धार के हथियार से बेरहमी से काटा गया था। नाबालिग का शव उसके घर से करीब आठ किमी दूर मिला था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मृत नाबालिग के घर में किरायेदार था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया आरोपी सुभाष मृत नाबालिग के घर में किरायेदार के रूप में 9 महीनों से रहता था। पुलिस को शक है कि सुभाष ने नाबालिग को इसलिए मारा क्योंकि उसे डर था कि वह उसकी मां के साथ गलत संबंधों के बारे में किसी को बता देगा। हालांकि, एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि एफआईआर में परिजनों ने कुछ स्थानीय लड़कों पर शक किया था जिनके साथ क्रिकेट खेलने के दौरान लड़ाई हुई थी। लेकिन जांच में पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा था। जबकि हत्या का निर्मम तरीका किसी और तरफ ही इशारा कर रहा था।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुभाष का नाबालिग की मां के साथ अवैध संबध था और उसने इन दोनों को 26 जून को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दिल्ली-मेरठ रोड पर मोदीनगर से मुरादनगर तक सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करते वक्त नाबालिग को स्कूटी पर सुभाष के साथ देखा गया था। सुभाष ने नाबालिग के लिए पतंग खरीदने की बात की। एक और सीसीटीवी फुटेज में सुभाष को नहर के पास देखा गया जो जलालाबाद की ओर जाता है, उसने एक बैग और एक चाकू ले रखा था।

नाबालिग ने अपनी मां को सुभाष के कमरे में देख लिया था
इसके बाद सुभाष उस नाबालिग को लड़के को गन्ने के खेत में ले गया जहां पहले हाथा-पाई हुई इसके बाद उसका गला काट फेंक दिया। बताया जाता है कि मृत नाबालिग के पिता दिल्ली में नौकरी के लिए रोज चले जाते हैं। नाबालिग ने 26 जून को अपनी मां को सुभाष के कमरे में एक साथ देख लिया था। हालांकि पूरे मामले में पिता ने हत्या के मकसद को लेकर कुछ भी कहने से इंकार किया है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications