छत्तीसगढ़ में हुआ किंग कोबरा का ऑपरेशन
रायपुर। नाग जैसे विषैले सांप का ऑपरेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी में किए जाने का यह पहला मामला है। डॉ. जैन ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई।

नोवा नेचर सोसायटी के मनजीत बल के अनुसार, नाग प्रजाति के इस सांप की अतड़ियां बाहर निकल गई थीं। उसकी जान बचने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही थी। दो दिनों तक सरकारी व अन्य डॉक्टरों से बातचीत की गई,
लेकिन कोई भी नाग के इलाज के लिए आगे नहीं आया। अंतत: राजधानी के वेटनरी डॉक्टर संजय जैन ने ऑपरेशन का जिम्मा उठाया।
नोवा नेचर सोसायटी के सदस्य मोइज सईद और मनजीत बल ने बताया कि दो दिनों पहले ही उन्हें फोन से सूचना मिली कि निमोरा के पास एक बाड़ी में सांप निकला है। सांप बुरी तरह घायल है और उसके बचने की कोई उम्मीद
नजर ही नहीं आ रही है। नोवा नेचर सोसायटी के सदस्य वहां पहुंचकर सांप को तत्काल रायपुर ले गए जहां उसका ऑपरेशन किया गया।
वेटनरी डॉक्टर संजय जैन का कहना है कि वह जानवरों की जान बचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं, लेकिन एक सांप के ऑपरेशन का मामला सालों बाद उनके सामने आया। उन्होंने कहा, "कोबरा का ऑपरेशन बहुत मुश्किल था,
लेकिन सफल रहा। मैंने सांप के पेट से निकली अंतड़ियों को सही जगह सेट कर टांके लगा दिए हैं। अब सांप की हालत सुधरती नजर आ रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications