बड़ा खुलासा: जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत
नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा ने कई सवाल खड़े कर दिए है। सूत्रों के मुताबिक सुनंदा पुष्कर की मौत दवाईयों की ओवरोडोज की वजह से नहीं बल्कि उनकी मौत जहर की वजह से हुई थी।

एम्स के डॉक्टरों की फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक विसरा रिपोर्ट की दोबारा जांच के दौरान सुनंदा के शरीर में जहर के अंश पाए गए।ये खुलासा होने के बाद डॉक्टरों ने अपनी अहम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा की मौत अप्राकृतिक और अचानक हुई। तीन डॉक्टरों की टीम ने ये रिपोर्ट तैयार की और खुलासा किया कि सुनंदा की मौत की वजह जहर थी।
आपको बता दें कि इससे पहले आए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट साफ हुआ था कि सुनंदा की मौत दवा के ओवर डोज की वजह से हुई। लेकिन होटल में संदिग्ध परिस्थिति में सुनंदा की मौत पर लगातार सवाल उठते रहे। जिसके बाद दोबारा से पोस्टमर्टम की गई। जिसमें पाया गया कि सुनंदा को किसी किस्म की बीमारी नहीं थी। सुनंदा का दिल, लिवर, किडनी और फेफड़ा ठीक था।
रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा की मौत जहर से हुई है। रिपोर्ट के बाद हुए खुलासे के बाद पुलिस अब ये पता लगाने में जुट गई है कि आखिर सुनंदा के शरीर में जहर कैसे गया। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के होटल लीला से बरामद किया गया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक पत्रकार मेहर तरार पर सुनंदा ने अपने पति से अफेयर का शक जताया था। हालांकि बाद में सुनंदा और शशि थरूर की तरफ से बयान आया था कि उन दोनों के बीच सब ठीक है और वे सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications