PNB Scam: नीरव और मेहुल को कर्जा देने वाले गोकुलनाथ शेट्टी समेत 3 को CBI ने किया गिरफ्तार

Recommended Video

    Punjab National Bank: Cbi arrested Retired Manager Gokulnath Shetty with 2 others | वनइंडिया हिंदी
    PNB Scam: नीरव और मेहुल को कर्जा देने वाले गोकुलनाथ शेट्टी समेत 3 को CBI ने किया गिरफ्तार

    मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक में 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर (सेवानिवृत्त) गोकुल नाथ शेट्टी, मनोज खारत (सिंगल विंडो ऑपरेटर) और हेमंत भट्ट (नीरव मोदी के फर्म्स का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता) शामिल है। इन सभी को आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी गिरफ्तारियां देर रात और आज सुबह के बीच की गईं। हालांकि बड़ी गिरफ्तारी गोकुलनाथ शेट्टी की मानी जा रही है। शेट्टी पर आरोप है कि इसने बिना अपने बैंक को बताए नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को कर्जा दिलाता रहा। इस पूरे मामले गोकुलनाथ शेट्टी पर आरोप है कि इसी के चलेत विदेश में मोदी और चौकसी को कर्ज मिलता रहा।

    तब हुआ था खुलासा...

    तब हुआ था खुलासा...

    शेट्टी, मुबंई की फोर्ट ब्रांच का डिप्टी मैनेजर था, जिसके कार्यकाल के दौरान इन्हें लेटर ऑफ अंडरटेकिंग मिलते रहे। शेट्टी पर आरोप है कि उसने साल 2011 से लेकर साल 2017 तक मोदी और चौकसी को गलत तरीके से कर्जा दिलाया। आरोप हैै कि शेट्टी ने ही गलत तरीके से 8 LOu जारी किए। उस पर बिना गारंटी के कर्ज देने का आरोप है। बीते साल रिटायर हुए शेट्टी ने इनके लिए आगे के भी कर्जे का इंतजाम कर दिया था। जब नीरव और चौकसी कर्ज मांगने गए तब यह खुलासा हुआ।

    पत्नी और बच्चे ने ही यह जानकारी दी कि शेट्टी...

    पत्नी और बच्चे ने ही यह जानकारी दी कि शेट्टी...

    बताया गया कि शेट्टी को उसके तीसरे ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जब CBI शेट्टी के दूसरे ठिकाने पर पहुंची तो उसकी पत्नी और बच्चे ने ही यह जानकारी दी कि वो मुंबई के ही अंधेरी स्थित तीसरे ठिकाने पर हो सकते हैं। इसके बाद CBI वहां मौके पर पहुंची और शेट्टी को गिरफ्तार किया।

    बड़ी हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

    बड़ी हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

    वहीं दूसरी ओर नीरव मोदी के स्टोर पर ईडी द्वारा डाले गए छापों में अधिकारियों के हाथ खरीदारों की लिस्ट हाथ लगी है। इस लिस्ट में फिल्म, उद्योग और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। जिन्होंने नीरव मोदी के स्टोर से कैश में गहने खरीदे हैं। इस जानकारी के चलते कई बड़ी हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+