PNB Scam: नीरव मोदी और मेहुल ने नवंबर में ही बना लिया था देश से भागने का प्लान
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 400 करोड़ के घोटाले के प्रमुख आरोपी नीरव मोदी को लेकर सीबीआई हर दिन उसके काले कारनामों का खुलासा कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने देश से भागने का प्लान नवंबर में ही बना लिया था। असल में मुंबई में PNB के जिस ब्रैडी हाउस ब्रांच के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया जा रहा था। वहां नीरव मोदी और मेहुल से मिले हुए अधिकारियों की जगह नए अधिकारी आ गए थे।

गोकुलनाथ शेट्टी के रिटायर के अगले दिन चले गए विदेश
मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए स्टाफ ने गलत तरीके से लेनदेन करने से इंकार कर दिया था, इसके बाद आरोपियों ने देश छोड़ने की तैयारी कर दी थी। बैंक के जिन दो वरिष्ठ कर्मचारियों की मदद से एलओयू जारी हुए थे उन्होंने भी नवंबर माह में ही देश छोड़ दिया था। इतना ही नहीं 1 जनवरी को गोकुलनाथ शेट्टी के रिटायरमेंट के बाद नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने उसी सप्ताह अपने परिवार के साथ देश छोड़ दिया था।

नीरव मोदी 1 जनवरी को अपने भाई निशाल मोदी के साथ यूएस भाग गया
जांच में कहा गया है कि, गोकुलनाथ शेट्टी के रियाटर होने के एक दिन बाद ही मेहुल चौकसी और नीरव मोदी ने देश छोड़ दिया है। एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, नीरव मोदी 1 जनवरी को ही अपने भाई निशाल मोदी (बेल्जियम का नागरिक) के साथ अमेरिका के लिए निकल गया था, लेकिन उसकी पत्नी एमी मोदी (अमेरिकी नागरिक) 6 जनवरी को देश से बाहर गई थीं। मेहुल चोकसी भी संभवत: 6 जनवरी को ही देश छोड़कर गया था। जांच अधिकारी ने बताया, 'हमारे पास जो रिकॉर्ड हैं, उनके मुताबिक नीरव मोदी और उसकी पत्नी अमेरिका गए हैं।

विदेशी शाखाओं की मांगी जानकारी
सीबीआई ने कम से कम पांच अन्य बैंकों एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक , भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कहा है कि वे यह जानकारी साझा करें कि उनकी इंटरनेशनल डिवीजन से मोदी और चोकसी समूह की कंपनियों को कितना कर्ज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जिन बैंको ने एलओयू जारी किए है उनसे भी जानकारी मांगी गई है। जिन बैंकों की विदेशों में शाखाएं उनसे भी जांच एजेंसियों ने ब्यौरा मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications