PNB SCAM: भगोड़े नीरव मोदी मामले में BJP अध्यक्ष अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। विपक्ष के दबाव के बाद अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नीरव मोदी की पीएम मोदी के साथ दावोस वाली फोटो कि तस्वीरों से कुछ साबित नहीं होता है। पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये का मुख्य आरोपी नीरव मोदी अभी भी जांच एजेंसियों को गिरफ्त से बाहर है।

भगोड़े नीरव मोदी मामले में BJP अध्यक्ष शाह ने तोड़ी चुप्पी

अमित शाह को पीएम मोदी के नीरव मोदी के साथ दावोस में फोटो में प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कहा 'आप लोग भी मेरे साथ बैठे हैं अगर आप में से कोई अपराध करता है तो क्या इसके लिए आप मुझे भी जिम्मेदार ठहराएंगे'। उन्होंने कहा कि जहां तक नीरव मोदी केस की बात है तो इसको केंद्र ने गंभीरता से लिया है और पहले ही 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त कर ली हैं।

अमित शाह इन दिनों कर्नाटक विधानसभा में व्यस्त है और उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार का अवार्ड देना है तो वे सिद्धरमैया को देंगे।

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया पर तु‍ष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने राज्य में 20 से ज्यादा बीजेपी और संघ के लोगों की हत्या हुई है। शाह ने कहा कि सिद्धारमैया का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+