नरेन्द्र मोदी के पीएम बनते ही पीएमओ की नई साइट अपडेट, मोदी ने दिया देश को संदेश

मैं विश्वभर के लोगों से संपर्क बनाने के लिए तकनीकी शक्ति और सोसल मीडिया में दृढ़ विश्वास करता हूं। मुझे आशा है कि इस मंच से एक व्यक्ति के विचारों को सुनने, समझने और जानने का अवसर मिलेगा। इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी नवीन सूचनाएं, मेरे भाषणों, कार्यक्रमों, विदेश दौरों के बारे में अद्यतन जानकारी और बहुत कुछ प्राप्त कर सकेंगे। मैं भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे नए कदमों के बारे में भी आपको अवगत कराता रहूंगा।
इस वेबसाइट पर एक बार फिर आपका हार्दिक स्वागत है और आशा है कि आने वाले महीनों में अनेक मुद्दों पर आपके साथ चर्चा करूंगा। ये बेवसाइट हिंदी और अंग्रजी दोनों भाषाओं में है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप नरेन्द्र मोदी को सुझाव और अपनी कामना दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications