पीएमसी बैंक के एक खाताधारक की हार्ट अटैक से मौत, बैंक में फंसे हैं 90 लाख

Recommended Video

      PMC Bank खाताधारक Sanjay Gulati की Heart Attack से मौत, खाते में जमा थे 90 लाख | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) बैंक घोटाले के शिकार खाताधारक परेशान हैं। उनकी कमाई बैंक में फंसी है जिसे वे निकाल नहीं पा रहे हैं। ऐसे ही एक खाताधारक संजय गुलाटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि पीएमसी बैंक में संजय गुलाटी के परिवार के 90 लाख रुपए फंसे हैं। संजय गुलाटी की जेट एयरवेज से नौकरी पहले ही चली गई थी और जिंदगी भर की जमा पूंजी बैंक में फंसी है, शायद इसी का सदमा वे नहीं बर्दाश्त कर सके।

      प्रदर्शन से लौटने के बाद घर आने पर हार्ट अटैक

      प्रदर्शन से लौटने के बाद घर आने पर हार्ट अटैक

      सोमवार को पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया था, बताया जा रहा है कि संजय गुलाटी भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। प्रदर्शन से लौटने के बाद जब वे घर आए तो उनको दिला का दौरा पड़ गया। संजय गुलाटी जैसे कई खाताधारक हैं जिनके लाखों रुपए बैंक में फंसे हैं और वे अपने पैसों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और आरबीआई और सरकार से लगातार गुहार लगा रहे हैं।

      संजय गुलाटी की पहले जेट एयरवेज से गई थी नौकरी

      इस बीच पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के खाताधारकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। आरबीआई ने ग्राहकों के लिए बैंक खाते से निकासी की सीमा को बढ़ा दिया है। अब पीएमसी बैंक के ग्राहकों की निकासी की सीमा को 40000 रुपए कर दिया गया है। पीएमसी घोटाले का ये पूरा मामला 4,355 करोड़ रुपए के घोटाले का है। पीएमसी बैंक फिलहाल, रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक के अंतर्गत काम कर रहा है।

      गुलाटी के 90 लाख फंसे पीएमसी बैंक में

      गुलाटी के 90 लाख फंसे पीएमसी बैंक में

      बैंक के पूर्व प्रबंधकों की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों से मुलाकात की और कहा कि आरबीआई इस मामले को देख रहा है। निर्मला सीतारमण ने खाताधारकों को यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों ने दिल्ली में भी कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैंक के पूर्व अध्यक्ष और एचडीआईएल के दो निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+