जलवायु परिवर्तन को लेकर हम चिंतित हैं लेकिन किसी देश के दबाव में नहीं हैं- पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ साझा बयान में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये। इस मौके पर जलवायु परिवर्तन के सवाल पर प्रधानमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि अमेरिका और चीन के बीच हुए जलवायु परिवर्तन समझौते से भारत दबाव में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और किसी भी देश के दबाव में नहीं है।

मोदी ने कहा कि मैं समझता हूँ, चीन और अमेरिका में जो जलवायु परिवर्तन के सम्बन्ध में जो समझौता हुआ है , उसका भारत पर कोई दबाव है क्या? भारत एक स्वतंत्र देश है उस पर न किसी देश का, न किसी व्यक्ति का दबाव काम आता है।
उन्होंने कहा कि दबाव है लेकिन इस बात का दबाव है कि हम भावी पीढ़ी को कैसी पृथ्वी देना चाहते हैं। जलवायु परिवर्तन अपने आप में एक बहुत बड़ा दबाव है। ग्लोबल वार्मिंग अपने आप में ही एक बड़ा दबाव है। उन्होंने कहा कि जिसके भी दिल में भावी पीढ़ी के लिए चिंता है, आने वाली पीढ़ियों के लिए चिंता है, उनका ये दायित्व बनता है कि वे आज इस जलवायु परिवर्तन के सम्बन्ध में जागरूक बने।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उन रीतियों-नीतियों को अपनाये ताकि हम भावी पीढ़ी को एक अच्छी जिंदगी दे सकें , अच्छा वातावरण दे सकें , और मैं मानता हूँ ये दबाव हर देश में होना चाहिए। हर सरकार पर होना चाहिए, हर व्यक्ति पर होना चाहिए और उसी दबाव को हम समझ पाते हैं और उसी दबाव का हम जवाब देते हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications