पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ को लिखी थी चिट्ठी, वायरल पत्र में पढ़ें, क्या था उसमें संदेश
पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ को लिखी थी चिट्ठी, वायरल पत्र में पढ़ें, क्या था उसमें संदेश
Narendra Modi wrote letter to Nawaz Sharif: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनकी मां के निधन पर एक शोक प्रकट करते हुए चिट्ठी लिखी थी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स ने ऐसा दावा किया है। पाक मीडिया रिपोर्ट के मताबिक पीएम मोदी द्वारा लिखा गया ये खत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज को सौंपा था। नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का देहांत 22 नवंबर को लंदन में हुआ था। जिसके बाद पीएम मोदी ने 27 नवंबर नवाज शरीफ को फत्र लिखकर मां के निधन के लिए शोक जताया है।
Recommended Video

इस पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने 2015 में अपने लाहौर यात्रा का भी जिक्र किया है। पीएम मोदी द्वारा लिखे इस पत्र के दो पन्ने वायरल हो रहे हैं। जिसके मुताबिक पीएम मोदी 2015 में लाहौर के रायविंड में नवाज शरीफ की मां से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है कि वो उनकी सादगी से बहुत प्रभावित हुए थे।
वायरल हुआ पीएम मोदी का लिखा हुआ पत्र
शोक संदेश से जुड़े दो पत्र समाने आए हैं। एक पत्र जो 27 नवंबर 2020 को लिखा गया था और दूसरा पत्र जो 11 दिसंबर 2020 लिखा गया था। 27 नवंबर को लिखी गई चिट्ठी पीएम मोदी की है जो कि नवाज शरीफ के नाम से लिखी गई थी। वहीं 11 दिसंबर को लिख गया पत्र भारतीय राजदूत गौरव अहलूवालिया ने मरियम नवाज के नाम लिखी थी।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए पत्र को नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को भेजा। साथ ही उन्हें संदेश दिया कि वो अपने पिता को इस बारे में सूचित कर दें।
भारतीय उच्चायोग की ओर से मरियम नवाज को लिखे गए पत्र पर इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के डिप्टी कमीश्नर गौरव अहलूवालिया के हस्ताक्षर हैं। जिसपर 11 दिसंबर की तारीख लिखी हुई है।
नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का लंदन में 22 नवंबर को निधन हुआ। वह 91 वर्ष की थीं। बेगम अख्तर एक महीने से ज्यादा समय से बीमार चल रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications