कोरोना संक्रमित हुए US राष्ट्रपति जो बाइडेन, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, 22 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल जो बाइडेन आइसोलेशन में हैं। उनके कोरोना के हल्के लक्षण है। जहां एक ओर भारत में कोरोना की रफ्तार कमजोर पड़ रही है। वहीं अमेरिका समेत कई देशों में कोरोना के तेजी से बढ़े हैं।

Recommended Video

    US President Joe Biden को हुआ Corona, PM Modi ने की जल्द ठीक होने की कामना| वनइंडिया हिंदी | *News
    pm Narendra Modi wished US President Joe Biden, who has tested positive for Covid, a speedy recovery

    जो बाइडेन के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि जो बाइडेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही उनमें हल्के लक्षण देखे गए हैं। जिसमें उन्हें नाक बहने के साथ ही सूखी खांसी और थकान की शिकायत की थी।

    कोरोना संक्रमित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन अब आइसोलेशन में हैं। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने पैक्सलोविद लेना शुरू कर दिया है वह अपने आवास से जूम कॉल और फोन के जरिए पहले से निर्धारित बैठकों और मिटिंग्स में शामिल होंगे। जो बाइडेन निगेटिव आने तक आइसोलेशन में अपना कार्य जारी रखेंगे। बता दें कि जो बाइडेन कोरोना के खिलाफ टीकाकरण से सभी शॉट ले चुके हैं।

    इसके अलावा जो बाइडेन ने दो बार बूस्टर शॉट भी लिए हैं। इसके बाबजूद वे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में व्हाइट हाउस प्रोटोकॉल के अनुसार जो बाइडेन तब तक आइसोलेशन में रहते हुए काम कर करेंगे, जब तक की उनकी रिपोर्ट पूरी तरह से निगेटिव नहीं आ जाती है। एक बार निगेटिव आने के बाद बाइडेन व्यक्तिगत रूप से काम पर वापस आ जाएंगे। फिलहाल राष्ट्रपति जो बाइडेन का हेल्थ चेकअप करने वाले डॉक्टर केविन ओ'कॉनर ने गुरुवार को एक अपडेट जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+