Lok Sabha Chunav Result: पीएम नरेंद्र मोदी 7 बजे पहुंचेंगे बीजेपी हेडक्वार्टर, दे सकते हैं त्यागपत्र

PM Modi at BJP Headquarters Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बहुमत आता देख भाजपा ने जश्‍न की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी के बारे में भी खबर है कि वे शाम सात बजे दिल्‍ली भाजपा मुख्‍यालय पहुंचकर त्‍यागपत्र दे सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में चार जून को हुई मतगणना में एनडीए को 294 व कांग्रेस को 233 सीटें मिलने का अनुमान है। किसको कितनी सीट मिली है। यह तस्‍वीर अभी धुंधली है, जो शाम को साफ हो पाएगी।

Lok Sabha Election Result 2024

दरअसल, भाजपा में एक परंपरा रही है कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी मुख्‍यालय में जबरदस्‍त तरीके से जीत का जश्‍न मनाया जाता है। बहुमत मिलता देख भाजपा कार्याकर्ता पार्टी मुख्‍यालय पहुंचने लगे हैं।

देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 4 जून को जीत के बाद पार्टी मुख्‍यालय पहुंचकर पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को धन्‍यवाद देते हैं। वे कार्यकर्ताओं को सम्‍बोधित करेंगे।

उधर, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता Jairam Ramesh और Ashok Gehlot ने पीएम मोदी से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने पीएम मोदी पर निशाना सा​धते हुए कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। Ashok Gehlot ने भी इस्तीफे की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+