पुनपुन से काशी देखेंगे राष्ट्रपति इमैनुएल और पीएम मोदी, महामना के नाम पर ट्रेन की मिलेगी सौगात
वाराणसी। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो अब कैलाश से नहीं बल्कि बिहार के पटना से आए पुनपुन से बनारस देखेंगे। फ्रांस से आये सुरक्षा अधिकारियो ने घाट के बने होटल ब्रज रमा पैलेस में दोपहर का लंच और हाउस बोट के कार्यक्रम में बदलाव किया दिया है। सूत्रों की माने तो सुरक्षा दल ऐसा जहाज जिसमे राडार और वॉयरलेस सेट के साथ ही सिग्नल की व्यवस्था हो। तब जाकर कोलकाता से पटना होते हुए बनारस आने वाली पुनपुन जलयान जो बनारस आने वाले पर्यटकों को लेकर आती है उसे बुलाना पड़ा । क्रूज मेंबर एस बनर्जी ने बताया कैप्टन सहित हम पांच लोग इसमें सवार रहते है।15 लोगो के रहने के लिए सफिशियंट है। इसकी रफ़्तार 35 से 40 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के पटना के लिए महामना इंटरसिटी एक्सेप्रेस को हरीझंडी दिखा कर रवाना करेंगे जो बनारस के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से पटना जाएगी ये ट्रेन चेयरकार वाली है।

कुछ यूं है पुनपुन की खासियत
वैसे तो पुनपुन जलयान कई बार कलकत्ता से वाया पटना होते हुए बनारस आई है लेकिन इस बार इसे खास टूर पर राष्ट्रपति इमैनुएल के लिए मंगवाया गया है। इसमें कई अत्याधुनिक सुविधाएं है जैसे की एक बड़ा ड्रॉईंग रूम हॉल और एक बेड रुम और बायो टॉयलेट मौजूद है। इसके निचले हिस्से में इंजन और स्टोर रूम है और किचन भी बनाया गया है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेजबानी के लिए खास तौर पर पुनपुन जलयान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। अस्सी घाट से दोनों सवार होकर दोनों दशाश्मेध घाट तक जाएंगे। कुछ घाटों पर आर्ट गैलरी बनायीं जा रही है ,जिसमे विद्यापीठ बीएचयू फाइन आर्ट के स्टूडेंट महापुरषो ,मंदिर ,फेस्टीवल की पेंटिंग लगाएंगे। इसके आलावा गंगा के उस पार रेती पैट भारतीय तिरंगा लहराता दिखाई देगा।

महामना के नाम पर देंगे तीसरी ट्रेन की सौगात
अतिथि को साथ लेकर आने वाले पर पीएम इस बार बनारस के साथ ही पटना को भी नई ट्रेन की सौगात देंगे शनिवार को ही मंडुवाडीह रेलवे की ट्रैक पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम पर चलाई जाने वाली ट्रेन आकर खड़ी कर दी गयी जिसके सजावट का काम चल रहा है पीएम कल इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सूत्रों की माने तो ये ट्रेन रोजाना सुबह 10.15 पर बनारस के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के चलेगी। जबकि यही ट्रेन भोर के 5.45 मिनट पर पटना से रवाना होगी। बनारस से चलने वाले ये ऐसी पहली ट्रैन जिसमे 10 कोच चेयर कार के (नान एसी ) 1 कोच (एसी )और दो जनरल डिब्बे होंगे इसके आलावा इसमें महिलाओ और दिव्यांगों को बैठने की विशेष सुविधा होगी। रेन में एलईडी लाइट,चार्जिंग प्वाइट,डिजिटल डिस्प्ले ,वाश बेसिंग और बायोटायलेट की सुविधा था जबकि एक कोच में करीब 109 लोगो के बैठने की व्यवस्था की गयी है। इस बात बाद प्रशासन, रेलवे के अधिकारियो सहित एसपीजी ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा लिया और इंतेजामात जाने। महामना के नाम पर बनारस से चलाई जाने वाली ये तीसरी ट्रैन है इसके नई दिल्ली और बड़ोदरा के लिए महामना पंडित मदना मोहन मालवीय के नाम पर महामना ट्रेन की सौगात दी थी।

30 से ऊपर घाटों के 3 किलोमीटर में दिखेगा काशी
बनारस के कल्चर और यहाँ की विरासत को दर्शाते हुए ,सभी घाटों पर कुछ न कुछ खांस इंतजाम किया जा रहा है। गंगा पार रेत पर 100 से ऊपर इण्डिया के फ्लैग लगाए जा रहे है। तुलसी घाट पर राम नगर की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन किया जाएगा। केदार घाट पर श्रीकृष्ण राधा के बीच होने वाली फूलों की होली दर्शाया जाएगा। चौसट्ठी घाट पर सितार, मृदंग, तबला वाद्ययंत्रों के साथ शास्त्रीय गायन होगा । बबुआ पांडेय घाट पर बनारस घराने का कथक नृत्य विशाल कृष्णा की टीम प्रस्तुत करेगी। मोदी और मैंक्रों के दरभंगा घाट पहुंचने पर राज्थानी लोक कलाकार कच्ची घोड़ी नृत्य और हरियाणा के लोक कलाकार बीन डांस से उनका स्वागत करेंगे। वहीं अहिल्याबाई घाट पर 15 फुट ऊंचे करघे की कलाकृति और नावों का डिस्प्ले किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications