पं. बंगाल के मिदनापुर में पीएम मोदी की किसान रैली आज, जवाब में ममता भी करेंगी उसी जगह रैली

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में सोमवार को किसान रैली को संबोधित करेंगे। यह पीएम मोदी का इस साल का पहला पश्चिम बंगाल दौरा होगा। वहीं, मिदनापुर में पीएम मोदी की रैली से पहले तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में एक प्रकार की रेस शुरू हो गई है। बीजेपी का सारा ध्यान इस रैली में बड़ी भीड़ जुटाने का है, जबकि पीएम मोदी की रैली के कुछ दिन बाद टीएमसी भी एक बड़ी रैली करने की योजना बना रही है। इसको लेकर शहर के कई इलाकों में सीएम ममता बनर्जी के बड़े-बड़े कट-आउट्स भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती कर देना चाहिए: सुब्रमण्यम स्वामी

pm narendra modi midnapore rally, tmc to counter with mamatas rally

टीएमसी पर हमला बोलते हुए बीजेपी बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, 'आमतौर पर विपक्षी दल जवाबी रैलियां करते हैं लेकिन यहां तो सत्ताधारी दल ही ऐसा कर रहा है। ये अच्छा है कि टीएमसी बीजेपी का अनुकरण कर रही है, जहां-जहां हम जा रहे हैं।' वहीं, तृणमूल ने मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड के आस-पास के इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया है और ममता बनर्जी की बड़ी-बड़ी तस्वीरों से पूरे इलाके को भर दिया गया है। बीजेपी की रैली के जवाब में टीएमसी ने ममता बनर्जी की रैली उसी स्थान पर आयोजित करने का प्लान बनाया है।

अगर पीएम मोदी की रैली की बात करें, वो किसानों को योजनाओं से मिलने वाले लाभ का जिक्र करते दिखाई दे सकते हैं। खरीफ फसलों की एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाने के मुद्दे को भी पीएम भुनाने की कोशिश करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने बताया कि पीएम मोदी का स्वागत टोका (किसान टोपी) और गमछा पहनाकर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एयर होस्‍टेस की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+