पीएम मोदी को अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती कर देना चाहिए: सुब्रमण्यम स्वामी

अहमदाबाद। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को एक बार फिर से अहमदाबाद के नाम को बदले जाने की मांग उठाई। स्वामी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती कर देना चाहिए। अहमदाबाद में कर्णावती यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ये मांग उठाई।

subramanian swamy

स्वामी ने कहा कि, कुछ साल पहले जब नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री से अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती किए जाने की मांग की थी। लेकिन तब प्रधानमंत्री ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया था। आज वह खुद प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द अहमदाबाद का नाम बदल देना चाहिए।

यह पहली बार नहीं है जब स्वामी ने अहमदाबाद के नाम बदलने को लेकर मांग की है। इससे पहले स्वामी ने पिछले साल वडोदरा में भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित प्रोग्राम में भी यह मांग उठाई थी।

कार्यक्रम में बीजेपी नेता ने अहमदाबाद के साथ अपने कनेक्शन को याद करते हुए खुद को गुजरात का 'दामाद' बताया। उन्होंने कहा कि, मैंने एक पारसी महिला से शादी की है। मेरी पत्नी पारसी है और इस राज्य की रहने वाली थी। जब गुजरात महाराष्ट्र से अलग हो रहा था तब मेरे पिता यहां मुख्य सचिव थे। मैंने अहमदाबाद में रहकर अपनी पढ़ाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+