पीएम मोदी आज देश को सौंपेंगे एक और एक्सप्रेस वे, 118 किलोमीटर का सफर सिर्फ 75 मिनट में होगा तय

पीएम मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे 118 किलोमीटर लंबा है, जिसके 8480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज एक और एक्सप्रेस वे की सौगात देंगे। पीएम मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे, यहां वह बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे और इसे देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी होसापेट रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे, जिसके हंपी माउंटेन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस वे की बात करें तो इसे 8480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह 118 किलोमीटर लंबा है, इस सफर को पहले तय करने में तकरीबन तीन घंटे लगता था, लेकिन एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद यह सफर मात्र 75 मिनट में तय हो जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार पीएम मोदी 16000 करोड़ की इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 12 बजे वह मांड्या में प्रमुख सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, इसके बाद सवा तीन बजे हुबली-धारवाड़ परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का कर्नाटक में इस साल यह छठा दौरा है। इसी साल प्रदेश में अप्रैल-मई माह में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में लगातार पीएम मोदी यहां का दौरा कर रहे हैं और कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं।

बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेव की बात करें तो यह परियोजना एनएच 275 के अंतर्गत आती है, इसे सिक्स लेन हाईवे बनाया गया है। जोकि 118 किलोमीटर लंबा है, इसपर कुल 8480 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस एक्सप्रेवे पर चार रेल ओवरब्रिज, 9 ब्रिज, 40 छोटे पुल, 89 अंडरपास हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी मैसूर-खुशालनगर फोर लेन हाईवे की भी आधारशिला रखेंगे जोकि 92 किलोमीटर लंबी है, इसपर 4130 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस हाईवे के तैयार होने के बाद पांच घंटे का सफर सिर्फ ढाई घंटे में ही तय हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+