G7 समिट में हिस्सा लेने हिरोशिम पहुंचे पीएम मोदी, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को चेताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 Summit में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे। यहां उन्होंने एक तरफ चीन और भारत के संबंधों को लेकर बयान दिया। वहीं, पाकिस्तान को चेताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 Summit में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को जापान के हिरोशिमा(Hiroshima ) पहुंचे। यहां पीएम ने कहा कि भारत अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, चीन के साथ सीमा विवाद पर पीएम ने कहा कि भारत और चीन संबंधों में सुधार आपसी हितों और एक-दूसरे के सम्मान के साथ ही संभव है।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सामान्य संबंध चाहता है। जिसके लिए उन देशों को आतंकवाद मुक्त अनुकूल माहौल तैयार करना होगा। वहीं, पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि भारत शांति के पक्ष में है और हमेशा रहेगा। हम जरुरतमंदों की मदद करते रहेंगे। हम रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संवाद रखेंगे।
दरअसल, 19 से 21 मई तक जापान के हिरोशिमा में G-7 समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पीएम मोदी खाद्य, फर्टिलाइजर और ऊर्जा सुरक्षा समेत वैश्विक चुनौतियों पर बात कर सकते हैं।
जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी
आपको बता दें कि पीएम मोदी जापान यात्रा के बाद पापुआ न्यू गिनी में जाएंगे। यहां 22 मई को फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड्स कॉरपोरेशन (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी के टवीटर हैंडल से दी गई।












Click it and Unblock the Notifications