पीएम मोदी के काफिले में शामिल हुई मर्सिडीज-मेबैक S650 कार, जानिए इसकी खूबियां

नई दिल्ली, 28 दिसंबर: बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए करीब साढ़े आठ हजार करोड़ से बेहद आधुनिक सुविधाओं वाले हवाई जहाज की खरीदे जाने की काफी चर्चा रही थी। अब प्रधानमंत्री के काफिले में नई कारें शामिल की गई हैं, जो बेहद खास हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाड़ियों के बेडे में मर्सिडीज-मेबैक S-650 शामिल की गई है। इस कार की कीमत 12 करोड़ होने का दावा किया गया है। ये दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है और इसमें काफी खूबियां हैं।

पुतिन के दौरे के दौरान दिखे इस कार में

पुतिन के दौरे के दौरान दिखे इस कार में

इसी महीने यानी दिंसबर के पहले हफ्ते में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे। इस दौरान जब मोदी उनसे मिलने पहुंचे तो नई गाड़ी में पहुंचे। पुतिन के दौरे में पीएम मोदी के काफिले में पुरानी कारों की बजाय नई मर्सिडीज कारें शामिल देखी गईं। जानकारी के मुताबिक, एसपीजी ने दो कारें मंगाई हैं।

क्या खूबी है इस कार में

क्या खूबी है इस कार में

यह कार रेंज रोवर वोग और टोयोटा लैंड क्रूजर का अपग्रेड वर्जन है। बीते साल भारत में S-600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपए में लॉन्च किया था। अब इसे और अपडेट करते हुए इसका नया वर्जन S650 लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए के करीब है। हालांकि सरकारी सूत्रों ने कार की कीमत इससे काफी कम होने की बात कही है।

कार पर कई आधुनिक हथियारों का भी असर नहीं

कार पर कई आधुनिक हथियारों का भी असर नहीं

पीएम मोदी की इस नई कार को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में गिना जाता है। मर्सडीज-मेबैक एस650 गार्ड वीआर10 लेवल सुरक्षा से लैस है। इस कार पर 2 मीटर की दूरी से अगर 15 किलो टीएनटी का विस्‍फोट किया जाए तो उसका असर नहीं होगा। वहीं कार के शीशे और बॉडी को एके-47 राइफल की गोलियां भी नहीं भेद पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+