लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने किया बड़ा ट्वीट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक 9 ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में उन्होंने 'फिर एक बार मोदी सरकार' बनाने की बात कहते हुए यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 2014 में लोगों ने बड़े पैमाने पर यूपीए को खारिज कर दिया। यूपीए के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीतिगत पक्षाघात पर लोगों का अभूतपूर्व गुस्सा था। भारत का आत्मविश्वास सर्वकालिक कम था और भारत के लोग इस तरह के क्षय और निराशावाद से छुटकारा चाहते थे।

लोकतंत्र के पर्व के शुरुआत

लोकतंत्र के पर्व के शुरुआत

पीएम ने सभी पार्टियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''लोकतंत्र का पर्व के शुरुआत हो चुकी है। मैं अपने साथी भारतीयों से 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी सक्रिय भागीदारी से समृद्ध करने का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह चुनाव एक ऐतिहासिक मतदान होगा।'' पीएम ने कहा, ''मैं विशेष रूप से फर्स्ट टाइम वोटर्स से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं।''

पीएम ने मांगा एनडीए के लिए आशीर्वाद

पीएम ने मांगा एनडीए के लिए आशीर्वाद

पीएम ने ट्वीट करते करते हुए कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' से प्रेरित होकर एनडीए आपसे फिर से आशीर्वाद मांगता है। हमने पिछले पांच साल बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में बिताए, ऐसे काम जो 70 वर्षों से अधूरी थे। अब एक मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित भारत बनाने का समय आ गया है।

सात चरणों में होंगे चुनाव

सात चरणों में होंगे चुनाव

बता दें, चुनाव आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। 17वीं लोकसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+