अमरिंदर सिंह ने ली PM मोदी पर चुटकी, कहा ओबामा की नकल कर रहे हैं नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। एक ओर जहां नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा व 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड पर राजनीति गर्म है वहीं एक नया बयान सामने आया है। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अदाओं में बराक ओबामा की नकल करते हैं।

एक बयान में अमरिंदर सिंह ने कहा कि मोदी के नकलची होने का सबसे ताजा उदाहरण 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर देश भर के छात्रों को उनका प्रस्तावित संबोधन करार दिया है।
वे बोले कि 'यह अजीब है कि शिक्षक दिवस के मौके पर मोदी शिक्षकों को नहीं, छात्रों को संबोधित करेंगे। इस तरह की बयानबाजी कर उन्हेांने एक नए सियासी विवाद को जन्म दे दिया है।
वे यहीं नहीं रुके, बोले ''ओबामा ने 8 सितंबर, 2009 को छात्रों को संबोधित किया था. उन्होंने कहा, 'वे पूरी हड़बड़ी में ओबामा की नकल उतारने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह की राय थी कि शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को संबोधित करना चाहिए था। हालांकि इस पर पक्ष-विपक्षी दलों ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications