अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने कहा..पीएम के पास विदेश घूमने का टाइम लेकिन किसानों से मिलने का नहीं
अमेठी। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी आज से तीन दिन के अमेठी दौरे पर हैं। इन दिनों किसानों के हमदर्द बनने की पूरी कोशिश कर रहे राहुल गांधी ने अमेठी पहुंचकर किसानों का दर्द जानने की कोशिश की और उनकी हर संभव मदद करने का वादा किया।
मीडिया से मुखातिब होने पर राहुल गांधी ने जमकर मोदी सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल उद्योगपतियों की सरकार है, उन्हें देश के गरीब किसान और मजदूरों से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
सच तो यह है कि वो मुझसे बदला लेना चाह रही हैं और इस चक्कर में फंस गया है गरीब किसान, लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं किसानों के साथ कुछ भी गलत नहीं होने दूंगा। राहुल गांझी ने कहा पीएम के पास विदेश जाने का समय है लेकिन किसानों से मिलने का वक्त नहीं है। यह सरकार आपकी नहीं बल्कि पैसे वालों की है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी आज से तीन दिनों तक अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे और बेमौसम बरसात के बाद बदहाल हुए किसानों और उनके परिवार वालों से मिलेंगे।













Click it and Unblock the Notifications