PM की डिनर पार्टी :जब एक ही टेबल पर बैठे दिखे मोदी समेत कई विपक्षी नेता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक पांच सितारा होटल में डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस डिनर पार्टी के लिए पीएम मोदी की ओर दोनों सदनों के लगभग 750 सदस्यों को संसदीय कार्य मंत्री की ओर से आमंत्रण भेजा गया था। लेकिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मीसा भारती जैसे नेता इस डिनर पार्टी में शामिल नहीं हुए। हालांकि, कांग्रेस की ओर राज्यसभा के नेता गुलाम नबीं आजाद पार्टी में शामिल हुए।

डिनर पार्टी में परोसे गए केवल शाकाहारी व्यंजन
इस दौरान पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें एक ही मेज पर पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद, डीएमके की सांसद कनिमोझी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बैठें दिखे। सरकारी फाइव स्टार होटल में आयोजित आधिकारिक डिनर में केवल शाकाहारी व्यंजन परोसे गए। इस डिनर पार्टी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बीजेपी में शामिल हुए टीडीपी के तीन सांसद वाई एस चौधरी, सीएम रमेश और टीजी केंकटेश डिनर में मौजूद थे।

कई सांसद पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते भी दिखे
इस डिनर पार्टी के दौरान पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी और सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। सूत्रों ने बताया कि डिनर इसलिए आयोजित की गई ताकि प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य दोनों सदनों के सभी सांसदों से अनौपचारिक माहौल में मिल सकें। बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सांसदों ने प्रधानमंत्री के साथ बहुत ही अनौपचारिक तरीके से बातचीत। यहीं नहीं कई सांसद पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते भी दिखे।

डिनर पार्टी अनौपचारिक और अच्छा कदम :कार्ति चिंदबरम
डिनर पार्टी को लेकर उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, आज दिल्ली के अशोक होटल में, संसद सदस्यों के सम्मान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सम्मिलित हुआ। वहीं इस पार्टी में शामिल होकर निकले कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने कहा कि, पीएम मोदी का सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करना एक अच्छा प्रयास है। हममें से ज्यादातर लोग पहली बार आए हैं, यह पूरी तरह से अनौपचारिक और अच्छा कदम है।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications