दुर्गासप्तशती भी साथ लेकर अमेरिका जायेंगे नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनके अमेरिकी दौरे के दौरान दुर्गासप्तशती की प्रति भी रहेगी। वे उसे हर नवरात्र की तरह पढ़ेंगे। जानकारों ने बताया कि मोदी नवरात्र के दौरान बहुत पूजा-पाठ करते हैं। दुर्गासप्तशती की उनकी प्रति गोरखपुर की गीता प्रेस से मंगवाई गई है।

PM Narendra Modi to take religious book with him to US

जानकारों ने बताय़ा कि दुर्गा सप्तशती पाठ बहुत विधि-विधान के साथ किया जाता है। पूजनकर्ता स्नान करके, आसन शुद्धि की क्रिया सम्पन्न करके इसका पाठ करता है। व्रत रखेंगे इससे पहले खबर आई थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान व्रत पर ही रहेंगे। चूंकि वे जब अमेरिका में होंगे तक नवरात्र चल रहे होंगे, इसलिए वे शाकाहारी भोजन या फलाहार ही करेंगे। वे नवरात्र के दौरान फलाहार पर ही जोर देते हैं।

यह उनका पूरा नियम है। इस दौरान वे साबुदाने की खीर भी खा लेते हैं। जानकारों ने बताया कि मोदी वैसे भी शाकाहारी है। पर नवरात्र के दौरा तो वे फलाहार पर फोकस रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+