PM मोदी आज दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन ,16000 करोड़ का PM-KISAN फंड भी करेंगे जारी
PM मोदी आज दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन , 16000 करोड़ का PM-KISAN फंड भी करेंगे जारी
PM Kisan Samman Sammelan PM-KISAN Funds: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर यानी आज सोमवार को को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में "पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022" का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इसी के साथ 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान फंड) के तहत 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त राशि जारी करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी भारतीय जन उर्वरक परियोजना-एक राष्ट्र एक उर्वरक और कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे
इस आयोजन को देखने के लिए देश भर के 13,500 से अधिक किसान और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप एकत्रित होंगे। अधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग संस्थानों के एक करोड़ से अधिक किसानों के लगभग इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन में रिसर्चर, पॉलिसी मेकर और स्टेक होल्डर की भागीदारी भी देखी जाएगी।
पीएम मोदी रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PMKSK) का उद्घाटन करेंगे। योजना के तहत देश में उर्वरक खुदरा दुकानों को चरणबद्ध तरीके से PMKSK में बदला जाएगा। 3.3 लाख से अधिक खुदरा उर्वरक दुकानों को पीएमकेएसके में बदलने की योजना है।
पीएमकेएसके किसानों की हर जरूरतों को पूरा करेगा और कृषि इनपुट उर्वरक, बीज, उपकरण भी देगा। इसके साथ इसमें मिट्टी, बीज, उर्वरक के लिए परीक्षण सुविधाएं भी दी जाएंगी। किसानों के बीच जागरूकता पैदा करना, हर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना, ब्लॉक/जिला स्तर के आउटलेट पर खुदरा विक्रेताओं की नियमित क्षमता निर्माण सुनिश्चित करना भी इसके तहत किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications