Rajkot AIIMS: PM मोदी ने एम्स राजकोट की रखी आधारशिला, जानिए साल के आखिरी दिन क्या कहा?

Rajkot AIIMS: साल के आखिरी दिन PM मोदी ने एम्स राजकोट की रखी आधारशिला, जानिए कैसा होगा अस्पताल

PM Narendra Modi foundation stone of AIIMS Rajkot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को आज गुजरात के राजकोट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स AIIMS) की आधारशिला रखी। ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''नया साल दस्तक दे रहा है। ऐसे में आज देश के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाली एक और कड़ी जुड़ रही है। राजकोट में एम्स के शिलान्यास से गुजरात सहित पूरे देश के स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन और भी ज्यादा बल मिलेगा।''

Recommended Video

    Coronavirus India Update : नए साल में PM Modi का नया मंत्र-दवाई भी और कड़ाई भी | वनइंडिया हिंदी
    AIIMS Rajkot

    पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद थे।

    पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

    -पीएम मोदी ने कहा, मुश्किल भरे इस साल ने दिखाया है कि भारत जब एकजुट होता है तो मुश्किल से मुश्किल संकट का सामना वो कितने प्रभावी तरीके से कर सकता है।

    -पीएम मोदी ने कहा, स्वास्थ्य पर जब चोट होती है तो जीवन का हर पहलू बुरी तरह प्रभावित होता है और सिर्फ परिवार नहीं पूरा सामाजिक दायरा उसकी चपेट में आ जाता है। इसलिए साल का ये अंतिम दिन भारत के लाखों डॉक्टर्स, हेल्थ वॉरियर्स, सफाई कर्मियों, दवा दुकानों में काम करने वाले, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को याद करने का है।

    - पीएम मोदी ने कहा, भारत ने एकजुटता के साथ समय पर प्रभावी कदम उठाए, उसी के ये नतीजा है कि आज हम बेहतर स्थिति में हैं। जिस देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोग हों, घनी आबादी हों। वहां करीब 1 करोड़ लोग इस बीमारी से लड़कर जीत चुके हैं।

    कैसा होगा राजकोट एम्स?

    पीएमओ की ओर से ये भी बताया गया है कि राजकोट में एम्स को बनाने के लिए 201 एकड़ से अधिक जगह आवंटित की गई है। राजकोट एम्स को बनाने में लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उम्मीद की जा रही है कि ये अस्पताल साल 2022 में बनकर तैयार हो जाएगा। राजकोर्ट एम्स में 750 से अधिक बेड होंगे, जिसमें से 30 बिस्तर आयुष ब्लॉक में होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 125 और नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 सीट होंगी।

    पीएम मोदी ने इससे पहले किसान रेल के 100वें फेरे को दिखाई थी हरी झंडी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सोमवार को किसान रेल के 100वें फेरे को हरी झंडी दिखाई थी। ये रेल फल और सब्जियों को लेकर महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार के लिए रवाना हुई थी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए उनकी सरकार की नीतियां स्पष्ट हैं। इसी के साथ पीएम मोदी ने सोमवार को देश और दिल्ली की पहली ड्राइवर लेस ट्रेन की भी शुरुआत की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+