पीएम मोदी आज 8वीं Vande Bharat Express ट्रेन को दिखांएगे हरी झंडी, जानें पूरी डिटेल्स
Vande Bharat Express train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच करीब 700 किलोमीटर की दूरी कवर करेंगी।

Vande Bharat Express train:देश को आज (15 जनवरी) 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) मिलने जा रहा है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम (Secunderabad-Visakhapatnam) के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदर्यराजन सिकंदराबाद स्टेशन पर पहुंच गए हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दो तेलुगु भाषी क्षेत्रों के लोगों को जोड़ेगी। यह ट्रेन 698 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर लेगी।' जी हां..वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को करीब 8 घंटे में तय करेगी और 16 जनवरी से आम जनता के लिए शुरू होगी। 14 एसी कोच वाले इस ट्रेन में 1,128 यात्री सफर कर सकेंगे।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहली ट्रेन होगी। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से यह ट्रेन राजमुंदरी और विजयवाड़ा और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन रविवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की होगी। दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर विशाखापट्टन से चलेगी और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी।
Recommended Video

वहीं, वापसी में ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी। इस ट्रेन के किराए की बात करें, तो केवल कंफर्म टिकट के साथ ही आप इस ट्रेन में सफऱ कर सकेंगे। वंदे भारत ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया विशाखापत्तन से सिंकदराबाद के लिए 1725 रुपये है। जबकि विशाखापट्टनम से राजमंदुरी का किराया 625 रुपये और विजयवाड़ा का किराया 960 रुपये है। इसके अलावा खम्मम का किराया 1115 रुपये और वारंगल का किराया 1310 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications