राहुल से मुलाकात के बाद PM ने कहा- हमें ऐसे मिलते रहना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उनसे लगातार मिलने के लिए कहा, वहीं दूसरी ओर भाजपा, संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष पर आक्रामक रहे।
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी से मिलते रहने को कहा है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी के साथ पीएम मोदी से मिला।
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें ऐसे ही मिलते रहना चाहिए।

राहुल ने कहा...
वहीं पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि 'पीएम ने माना कि किसानों की हालत गंभीर है, कर्ज माफ करने की बात पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, सिर्फ सुना।'
गौरतलब है कि मुलाकात से दो दिन पहले ही राहुल ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री डरे हुए हुए हैं कि अगर मैं बोलूंगा तो उनका गुब्बारा फट जाएगा।
राहुल गांधी ने दावा किया था कि पीएम के बारे में उनके पास कुछ निजी जानकारियां हैं। उस जानकारी के बारे में लोकसभा में बोलना चाहता हूं। पर मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम बोले
इसके पहले पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में ने कहा था कि दल से बड़ा देश होता है और अभी भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत कुछ करना है।
नोटबंदी के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि इस लड़ाई में जो भी साथ दे रहे हैं, उनके साथ हमें आगे बढ़ना है।
उन्होंने ओडिशा और बिहार के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया।
इस दौरान संसद का शीतकालीन सुचारू ढ़ंग से ना चल पाने का आरोप विपक्ष पर लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के कारण शीत सत्र बर्बाद हो गया।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को हमारे प्रयास से तकलीफ है। साथ विपक्ष बेईमानों का साथ दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications