Gujarat: पंडित नेहरू पर PM मोदी का निशाना, कहा- 'एक व्यक्ति की वजह से नहीं सुलझा कश्मीर का मुद्दा'

PM Narendra Modi Gujarat visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने भरूच और जामनगर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने भरूच में एक सभा को संबोधित किया, जहां मंच से जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान नेहरू का नाम लिए बिना कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद अन्य रियासतों के विलय के मुद्दों को तो हल कर लिया था, लेकिन कश्मीर का मुद्दा सिर्फ 'एक व्यक्ति' की वजह से हल नहीं हो सका और वो अनसुलझा ही रह गया।

Narendra Modi

हम सरदार पटेल के नक्शे कदम पर चल रहे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, 'सरदार पटेल साहेब सभी रियासतों को भारत में विलय कराने में सफल रहे थे, लेकिन एक अन्य व्यक्ति ने कश्मीर के इस मुद्दे को हल करने का जिम्मा संभाला था, जो सफल नहीं हो पाया।" इस दौरान पीएम ने आगे कहा कि हमने कश्मीर के मुद्दे को उसी तरह सुलझाने का प्रयास किया था, जिस कोशिश से सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अन्य रियासतों का विलय हिंदुस्तान में कराया था। पीएम ने कहा कि हम सरदार पटेल के ही नक्शे कदम पर चलते हैं।

जामनगर में दिखा पीएम मोदी का जलवा

आपको बता दें कि गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी का यह चुनावी दौरा हो सकता है। भरूच की सभा के बाद पीएम मोदी जामनगर गए, जहां रास्ते में उन्होंने समर्थकों को देखकर अपना काफिला रोक दिया और सड़क पर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक व्यक्ति को ऑटोग्राफ भी दिया। दरअसल, पीएम मोदी को उस व्यक्ति ने इस दौरान एक फोटो गिफ्ट की, जिसमें पीएम मोदी की मां भी हैं।

जामनगर और भरूच को मिली यह सौगात

जामनगर पहुंचकर पीएम मोदी ने करीब 1450 करोड़ रुपये की सिंचाई, बिजली, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भरूच में पहला बल्क ड्रग पार्क जनता को समर्पित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान केमिकल सेक्टर से जुड़े अनेक प्लांट का भी लोकार्पण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+