'ईद पर अब्बास के लिए पकवान बनाती थी मां हीराबेन', PM मोदी ने बताया मुस्लिम दोस्त के साथ कैसे घर में बीता बचपन

'ईद पर अब्बास के लिए पकवान बनाती थी मां हीराबेन'', PM मोदी ने बताया मुस्लिम दोस्त के साथ कैसे एक घर में बीता बचपन

नई दिल्ली, 18 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज शनिवार 18 जून को 100वां जन्मदिन है। इस खास मौक पर पीएम नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने उनके गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे थे। पीएम मोदी ने मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके पैर धोएं। इसकी तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर अपनी मां के लिए एक ब्लॉग भी लिखा है। जिसमें पीएम मोदी ने अपने माता-पिता से जुड़ी कई बातों और बचपन के दिनों को याद किया है। ऐसा पहली बार है जब पीएम मोदी ने अपने पिता का जिक्र किया है। इसी ब्लॉग में पीएम मोदी ने एक अब्बास नाम के शख्स का जिक्र किया है, जो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

Recommended Video

    PM Modi 100वें जन्मदिन पर अपनी मां Heeraben से मिले, लिया आशीर्वाद | वनइंडिया हिंदी | *News
    जानिए पीएम मोदी का क्या था अब्बास के साथ रिश्ता

    जानिए पीएम मोदी का क्या था अब्बास के साथ रिश्ता

    पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए ब्लॉग में उन्होंने बताया है कि उनका बचपन एक अब्बास नाम के मुस्लिम बच्चे के साथ बीता है। पीएम मोदी ने बताया है कि अब्बास उनके पिता के दोस्त का बेटा था। जो बचपन में उनके साथ एक ही घर में रहता था। पीएम मोदी ने ब्लॉग में लिखा, ''मां हमेशा दूसरों को खुश देखकर खुश रहा करती हैं। घर में जगह भले कम हो लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा है। हमारे घर से थोड़ी दूर पर एक गांव था जिसमें मेरे पिताजी के बहुत करीबी दोस्त रहा करते थे। उनका बेटा था अब्बास।''

    'पिताजी अब्बास को हमारे घर ही ले आए थे...'

    'पिताजी अब्बास को हमारे घर ही ले आए थे...'

    पीएम मोदी आगे लिखते हैं, ''दोस्त की असमय मृत्यु के बाद पिताजी अब्बास को हमारे घर ही ले आए थे। एक तरह से अब्बास हमारे घर में ही रहकर पढ़ा। हम सभी बच्चों की तरह मां अब्बास की भी बहुत देखभाल करती थीं। ईद पर मां, अब्बास के लिए उसकी पसंद के पकवान बनाती थीं। त्योहारों के समय आसपास के कुछ बच्चे हमारे यहां ही आकर खाना खाते थे। उन्हें भी मेरी मां के हाथ का बनाया खाना बहुत पसंद था।''

    जब पीएम मोदी ने किया था अलीगढ़ के मुस्लिम मेहरबान का जिक्र

    जब पीएम मोदी ने किया था अलीगढ़ के मुस्लिम मेहरबान का जिक्र

    बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी किसी मुस्लिम शख्स के साथ जुड़ी अपनी यादों का जिक्र किया हो। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सिंतब 2021 में तालेवाले मुस्लिम मेहरबान की कहानी भी बताई थी। पीएम मोदी ने अपने बचपन की कहानी सुनाते हुए कहा था, ''ये बात तकरीबन 55-60 साल पुरानी होगी। अलीगढ़ से जो सेल्समैन होते थे, उसमें एक मुस्लिम मेहरबान भी थे। वे हर तीन महीने हमारे गांव में आते थे। मुझे आज भी याद है कि वह काली रंग की जैकेट पहनते थे और सेल्समैन के नाते दुकान में हमेशा अपना ताला रख जाते थे। फिर तीन महीने बाद आकर अपने पैसे ले जाते थे। गांव के अगल-बगल के व्यापारियों के पास जाते थे।''

    पीएम मोदी ने कहा था- मेरे पिताजी से मुस्लिम मेहरबान की बड़ी अच्छी दोस्ती थी

    पीएम मोदी ने कहा था- मेरे पिताजी से मुस्लिम मेहरबान की बड़ी अच्छी दोस्ती थी

    पीएम मोदी ने इसी का जिक्र करते हुए आगे कहा था, '''मेरे पिताजी से मुस्लिम मेहरबान की बड़ी ही अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो जब भी आते थे तो 4-6 दिन हमारे गांव में रह जाते थे, दिनभर जो वो पैसा वसूल करके लाते थे, मेरे पिता जी के पास छोड़कर चले जाते थे। मेरे पिता जी उनके पैसों को संभाल कर रखते थे। जब मेहरबान 4-6 दिनों बाद गांव से जाते थे तो मेरे पिता से पैसे लेकर चले जाते थे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+