LPG Cylinder: महिला दिवस पर PM मोदी का सरप्राइज गिफ्ट, LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट
PM Narendra Modi LPG cylinder Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को बड़ा और सरप्राइज गिफ्ट दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि एलपीजी गैस सिलेंडरों में आज से 100 रुपये की छूट होगी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आज महिला दिवस पर, हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है। इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा।''

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
Today, on Women's Day, our Government has decided to reduce LPG cylinder prices by Rs. 100. This will significantly ease the financial burden on millions of households across the country, especially benefiting our Nari Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
By making cooking gas more affordable, we also aim…
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे ही एक फैसले में घोषणा की है कि अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी 300 रुपये बढ़ाए जाएंगे।
An important Cabinet decision which will benefit the Nari Shakti of India and ensure smoke free kitchens. https://t.co/WtgcxU0Gs3 https://t.co/rs0QUcDA1s
— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2024
केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी थी। 300 प्रति सिलेंडर सब्सिडी चालू वित्त वर्ष के लिए थी, जो 31 मार्च को खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications