'हमारी सरकार देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती', दिवाली पर PM मोदी ने देशवासियों को दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाल के दिन गुरुवार (31 अक्टूबर) को कहा कि उनकी सरकार देश की एक इंच जमीन के साथ भी समझौता नहीं करेगी। गुजरात के कच्छ में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार सेना और सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा जारी रखते हुए लगातार 11वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई है। पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई।

pm modi diwali

ये भी पढ़ें- PM Modi Diwali: सेना की वर्दी, टोपी-चश्मा...खास अंदाज में कच्छ में जवानों संग PM मोदी ने मनाई दिवाली

PM मोदी बोले- देश की सीमा से एक इंच से भी समझौता नहीं करेंगे

पीएम मोदी ने कहा, ''आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हमारा राष्ट्र जीवंत चेतना है, जिसे हम मां भारती के रूप में पूजते हैं। हमारे जवानों के तप और त्याग के कारण ही आज देश सुरक्षित है, देशवासी सुरक्षित हैं। सुरक्षित राष्ट्र ही प्रगति कर सकता है। इसलिए आज जब हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं तो इसमें आप सब इस स्वप्न के रक्षक हैं।''

ये भी पढ़ें- वन नेशन वन इलेक्शन से लेकर 'शहरी नक्सलवाद' तक, राष्ट्रीय एकता दिवस पर क्या-क्या बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है।''

बॉर्डर टूरिज्म पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ एक और पहलू जुड़ा हुआ है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती। ये हैं, बॉर्डर टूरिज्म। इसमें हमारे कच्छ के पास अपार संभावनाएं हैं। इतनी समृद्ध विरासत, आकर्षण और आस्था के हमारे अद्भुत केंद्र प्रकृति की अद्भुत देन हैं। गुजरात में कच्छ और खंभात की खाड़ी के मैंग्रोव फॉरेस्ट बहुत महत्वपूर्ण हैं। गुजरात के समुद्री तटों पर समुद्री जीवों व वनस्पतियों का पूरा इकोसिस्टम है। सरकार ने भी मैंग्रोव के जंगलों के विस्तार के लिए कई कदम उठाए हैं।''

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' आज भारत में अपनी सबमरीन बनाई जा रही है। आज हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+