वन नेशन वन इलेक्शन से लेकर 'शहरी नक्सलवाद' तक, राष्ट्रीय एकता दिवस पर क्या-क्या बोले PM मोदी
Rashtriya Ekta Diwas (PM Modi): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार 'एक राष्ट्र एक चुनाव'(वन नेशन वन इलेक्शन) के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव सुनिश्चित होंगे। गुजरात के केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एकता और प्रेरणा की भावना बनाए रखने की आग्रह किया है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोगों को एकता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी ने कहा, ''मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा।''

ये भी पढ़ें- PM-JAY: वरिष्ठ नागरिकों को मिला दिवाली का तोहफा, PM मोदी ने लांच की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना
एकता के इस मंत्र को हमें कभी भी कमजोर नहीं पड़ने देना है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ''एकता के इस मंत्र को हमें कभी भी कमजोर नहीं पड़ने देना है। हर झूठ का मुकाबला करना है, एकता के मंत्र को जीना है। ये एकता, तेज आर्थिक विकास के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, समृद्ध भारत बनाने के लिए जरूरी है। ये एकता, सामाजिक सद्भाव की जड़ी बुटी है। एकता बनाए रखना है। आइए, हम एक होकर एक साथ आगे बढ़ें।''
उन्होंने कहा कि पिछला दशक "भारत की एकता के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों" से भरा रहा है और सरकार की हर पहल और मिशन में राष्ट्रीय एकता झलकेगी।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दीवाली की बधाई, अयोध्या जी की खूबसूरती देख बोले- 'जय सियाराम'
पीएम मोदी बोले- हम एक राष्ट्र एक चुनाव की दिशा में काम कर रहे हैं
मोदी ने कहा, "हम अब एक राष्ट्र एक चुनाव की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा, भारत के संसाधनों का अधिकतम उपयोग होगा और देश विकसित भारत के सपने को साकार करने में नई गति प्राप्त करेगा। आज भारत एक राष्ट्र एक नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है, जो एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता है।"
इस अवसर पर पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत की बढ़ती ताकत और एकता से भयभीत कुछ ताकतें अराजकता फैलाने, भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने और वैश्विक निवेशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने प्रत्येक देशभक्त से इन "शहरी नक्सलियों" को पहचानने और उनका मुकाबला करने का आह्वान किया, जो देश की एकता को निशाना बनाने वाले कलह के एजेंट हैं।
पीएम मोदी बोले, ''आज हमारे सामने एक ऐसा भारत है, जिसके पास दृष्टि भी है, दिशा भी है और दृढ़ता भी है। ऐसा भारत... जो सशक्त भी है और समावेशी भी है। जो संवेदनशील भी है और सतर्क भी है। जो विनम्र भी है और विकसित होने की राह पर भी है। जो शक्ति और शांति दोनों का महत्व जानता है।''
अनुच्छेद-370 पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा, ''आज पूरे देश को खुशी है कि आजादी के सात दशक बाद देश में एक देश और एक संविधान का संकल्प भी पूरा हुआ है। सरदार साहब को मेरी ये सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। 70 साल तक बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पूरे देश में लागू नहीं हुआ था। संविधान की माला जपने वालों ने संविधान का ऐसा घोर अपमान किया था। कारण था, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 की दीवार।''
पीएम मोदी ने कहा, ''अनुच्छेद-370 को हमेशा-हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दिया गया है। पहली बार वहां इस विधानसभा चुनाव में बिना भेदभाव के मतदान किया गया। पहली बार वहां के मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान की शपथ ली है। ये दृश्य भारत के संविधान निर्माताओं को अत्यंत संतोष देता होगा, उनकी आत्माओं को शांति मिलती होगी और ये संविधान निर्माताओं को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।''














Click it and Unblock the Notifications