PM Modi Diwali: सेना की वर्दी, टोपी-चश्मा...खास अंदाज में कच्छ में जवानों संग PM मोदी ने मनाई दिवाली
PM Narendra Modi Diwali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी ने जवानों के साथ त्योहार मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए पश्चिमी सीमा पर बीएसएफ चौकी का दौरा किया, जवानों से बातचीत की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई।
2014 में सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न स्थानों पर सैन्य कर्मियों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा बना ली है। हर साल, मोदी सैन्य सुविधाओं का दौरा करते हैं, जहां वे सैनिकों के साथ बातचीत करते हैं और त्यौहार मनाते हैं। पीएम मोदी का लुक भी इस दौरान खास था। पीएम मोदी सेना की वर्दी, माथे पर टोपी और चश्मा लगाए दिखे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा, ''देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।''
भारत और चीन के सैनिकों ने दिवाली पर बांटी मिठाई
पीएम मोदी ने बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली ऐसे समय मनाई है, जब गुरुवार को इस अवसर पर भारत और चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई सीमा चौकियों पर एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी।
यह दिवाली की ये पारंपरिक प्रथा पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग मैदानों में दो टकराव बिंदुओं पर दोनों देशों द्वारा सैनिकों की वापसी पूरी करने के एक दिन बाद मनाई गई, जिससे चीन-भारत संबंधों में नई गर्मजोशी आई। भारतीय सेना के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "दिवाली के अवसर पर एलएसी पर कई सीमा बिंदुओं पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच मिठाई बांटी गई है।












Click it and Unblock the Notifications