केदारनाथ में पीएम मोदी ने किया ऐसा काम, देखने वाले बोले 'वाह'
देश के नेता जहां हर मौके पर वीआईपी ट्रीटमेंट ढूंढ़ते रहते हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में एक अलग ही उदाहरण पेश किया।
style="text-align:
justify;">देहरादून। देश में वीआईपी कल्चर खत्म करने की मुहिम में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जब बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे तो उन्होंने इसका एक और उदाहरण पेश कर दिया। केदारनाथ धाम में पीएम मोदी ने एक ऐसा काम किया, जो उन नेताओं के लिए एक सबक बन सकता है, जिन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट की आदत पड़ गई है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
जूते उतारने आए शख्स को रोका
प्रधानमंत्री सुबह करीब 9 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मंदिर में प्रवेश करने से पहले जब वो अपने जूते उतार रहे थे तो एक कर्मचारी उनके जूते उतारने के लिए आगे बढ़ा। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी विनम्रता से मुस्कुराते हुए उसे ऐसा करने से मना कर दिया और खुद अपने जूते उतारे। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने देश में लाल बत्ती कल्चर को भी खत्म किया है।

6 महीने बाद खुले केदारनाथ के कपाट
इससे पहले बुधवार को विधि-विधान के साथ शुभ मूहर्त में भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पूजा अर्चना की। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने बाद खोले गए हैं। पिछले 27 सालों में पहली बार कोई प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री के तौर पर वीपी सिंह और इंदिरा गांधी केदारनाथ धाम जा चुके हैं।

रामदेव ने पीएम मोदी को दी राष्ट्र ऋषि की उपाधि
केदारनाथ धाम में पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार में पतंजलि रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने पीएम मोदी को राष्ट्र ऋषि की उपाधि भी दी। रामदेव ने कहा कि पीएम राष्ट्र के गौरव हैं जिनमें देश के सवा सौ करोड़ लोग अपना स्वरूप देखते हैं। गांव, शहर या हिंदुस्तान का अमीर व गरीब व्यक्ति भी पीएम के भीतर अपना प्रतिबिंब और रूप देखता है। रामदेव ने पीएम मोदी को भगवान का वरदान भी बताया।

'बाबा ने सरप्राइज दे दिया'
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र ऋषि की उपाधि दिए जाने पर कहा कि मुझे पता नहीं था, बाबा ने सरप्राइज दे दिया। बाबा ने बड़ी भावुकता के साथ मुझे विशेष सम्मान से अलंकृत किया, मैं पतंजलि का आभार प्रकट करता हूं। सम्मान से यह साफ होता है कि आपसे जो अपेक्षाएं हैं, उन्हें पूरा करो, जरा भी इधर-उधर मत हो। ये भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर भेजी पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार
style="text-align:
justify;">{promotion-urls}











Click it and Unblock the Notifications