व्हाट्सएप पर भेजी पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

व्हाट्सएप ग्रुप में पीएम मोदी की विवादित तस्वीर साझा करने पर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नई दिल्ली। व्हाट्सएपग्रुप पर किसी भी सदस्य को जाने बिना उसे किसी भी ग्रुप में शामिल करना महंगा पड़ सकता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने वाले व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करने के आरोप में व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

narendra modi

कर्नाटक पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन कृष्ण नाइक जोकि पेशे से ऑटोरिक्शा चालक है को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसे जमानत पर बाद में रिहा कर दिया गया है। नाइक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है, इस ग्रुप का नाम है द बाल्स ब्वाय। नाइक को 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इस ग्रुप में जिस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विवादित तस्वीर को साझा किया था उसका नाम गणेश नाइक है, उसने यह तस्वीर 14 अप्रैल को व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की थी।

जिस दिन पीएम मोदी की यह तस्वीर इस ग्रुप में साझा की गई तो उस दिन ग्रुप के एक अन्य सदस्य आनंद ने इसपर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने गणेश को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन इस घटना के बाद कृष्णा ने गणेश को फिर से इस ग्रुप में शामिल कर लिया था। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि कृष्णा ने जानबूझकर ग्रुप में शामिल किया है जोकि बार-बार इस तरह की गलती करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+