Election Result को लेकर PM MODI की भविष्यवाणी हुई सच, बोले- मुझे इस बात पर भरोसा था
MP समेत देश के अलग-अलग राज्यों में आए चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार जताने के साथ ही कार्यकर्ताओं को प्रचंड जीत की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की, "अपने राजनीतिक करियर में मैं हमेशा भविष्यवाणी करने से बचता रहा हूं, लेकिन इस बार मैंने यह नियम तोड़ दिया। राजस्थान में मैंने भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी नहीं होगी। मुझे इस बात पर भरोसा था।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "आज के नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है, जो प्रगति और जन कल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं, जब भी विकास होता है कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं. ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है कि सुधर जाईए वर्ना जनता आपको चुन चुनकर साफ कर देगी।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सबक यह है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से फोटो कितनी ही अच्छी निकल जाए, देश का भरोसा नहीं जीता जाता, देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्र सेवा का जज्बा होना चाहिए और घमंडिया गठबंधन में रत्तीभर भी वह नज़र नहीं आता है।"
ये भी पढ़े- MP Election Result: सीएम शिवराज का लाडली बहना को प्रणाम, पत्नी साधना सिंह ने गले लगकर दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications