'मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसको कभी माफ नहीं किया जा सकता', गुस्से में बोले PM मोदी

मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करने और यौन उत्पीड़न के मामले पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून सख्त कदम उठाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मेरा हृ्दय पीड़ा से भरा हुआ है। क्रोध से भरा हुआ है...। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं....वो अपनी जगह पर हैं, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।''

PM Modi on Manipur two women

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्य में, कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। खासकर के हमारी मताओं-बहनों की रक्षा के लिए...। कठोर से कठोर कदम उठाए। घटना चाहे राजस्थान की हो, घटना चाहे छत्तीसगढ़ की हो, घटना चाहे मणिपुर की हो, इस देश के हर कोने में, किसी भी राज्य में, राजनीति-वाद-विवाद से उपर उठकर कानून व्यवस्था का महत्व, नारी का सम्मान, सबसे ऊपर होना चाहिए।''

पीएम मोदी ने आखिर में कहा, ''मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ति से एक के बाद एक कदम उठाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है, इसको कभी माफ नहीं किया जा सकता है।''

मानसून सत्र पर क्या बोले पीएम मोदी...?

मानसून सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मानसून सत्र में आप सभी का स्वागत है। सावन का पवित्र मास चल रहा है। सावन मास पवित्र संकल्प और पवित्र कार्यों के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। मुझे विश्वास है कि सभी सांसद मिलकर इस सत्र का जनहित में सर्वाधिक उपयोग करेंगे। संसद और हर सांसद की जो जिम्मेवारी है, ऐसे अनेक कानूनों को बनाना और उसपर चर्चा करना बहुत आवश्यक है। चर्चा जितनी पैनी होती है उतना जनहित में दूरगामी परिणाम देने वाले अच्छे निर्णय होते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+