कर्नाटक चुनाव: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैली हिंसा पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला
नई दिल्ली। कर्नाटक में अगले सप्ताह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि, 'कर्नाटक का चुनाव भाजपा के कार्यकर्ता नही बल्कि कर्नाटक की जनता लड़ रही है।' युवाओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि कर्नाटक के युवाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। इस संवाद में पीएम ने कार्यकर्ताओं के सवाल का जवाब भी दिए।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जोश की तारीफ भी की। पीएम मोदी ने राज्य में बीजेपी की लहर चल रही है। हमारे कार्यकर्ता ऑनलाइन, ऑफलाइन हर जगह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में नीचे तबके से कार्यकर्ता उठता है और टॉप तक जाता है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने हमें विरासत में बेरोजगारी दी है। कांग्रेस ने 60 साल राज किया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया इसलिए उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। बेरोजगारी 4 साल से नहीं आई, ये 60 साल का नतीजा है। कर्नाटक के युवा मेहनती हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए काफी काम किया है। इसमें मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया के तहत युवाओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने स्किल डेवलेपमेंट का काम किया है। आधुनिक भारत के लिए भाजपा जहां प्रौद्योगिकी का समर्थन करती है वहीं एक दल है जो इसका विरोध करता है चाहे वह ईवीएम हो या फिर आधार कार्ड।
ये भी पढ़ें: येदियुरप्पा और रेड्डी बंधुओं के समर्थन में उतरे शाह, बोले कांग्रेस आरोप साबित नहीं कर सकती












Click it and Unblock the Notifications