'पूर्वोत्तर का विकास हमने जितना 5 वर्ष में किया, कांग्रेस को उतने के लिए 20 साल लग जाते', PM मोदी का वार
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को सेला सुरंग समेत अरुणाचल प्रदेश में लगभग 55,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया है। अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों समेत कांग्रेस पर निशाना साधा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, ''पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं।''

पीएम मोदी ने कहा, ''आजादी के बाद से लेकर 2014 तक पूर्वोत्तर में 10 हजार किमी नेशनल हाइवे बनाए गए थे। जबकि बीते 10 वर्षों में हो 6 हजार किमी से अधिक नेशनल हाइवे बनाए गए हैं। जितना काम 7 दशक में हुआ, उतना हमने 1 दशस में करीब करीब कर दिया है।''
अरुणाचल प्रदेश: पीएम मोदी ने विपक्ष पर क्या-क्या कहा? जानें बड़ी बातें
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के INDI गठबंधन के परिवारवादी नेताओं ने मोदी पर हमले बढ़ा दिए हैं और आजकल वो पूछ रहे हैं कि मोदी का परिवार कौन है? गाली देने वालों, कान खोलकर सुन लो - अरुणाचल के पहाड़ों में रहने वाला हर परिवार कह रहा है, ये मोदी का परिवार है।''
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।''
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' नॉर्थ ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर 'मिशन पाम ऑयल' की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी।''
- पीएम मोदी ने कहा, ''नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का रहा है। साउथ एशिया और ईस्ट एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक मजबूत कड़ी हमारा नॉर्थ ईस्ट बनने जा रहा है। आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है।''












Click it and Unblock the Notifications