Coronavirus को लेकर पीएम मोदी ने की अपील: जरूरी सामान संग्रह करने की होड़ ना लगाएं, पैनिक बाइंग ना करें

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के चलते देश को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि जितना संभव हो घरों से निकलने से बचें। उन्होंने रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है, यानी जनता खुद ही खुद को ऐसे आइसोलेट करने की कोशिश करे, जैसे कर्फ्यू में होता है। इसके अलावा पीएम मोदी ने देशवासियों ने जो सबसे खास अपील की है वो ये है कि जरूरी और रोजमर्रा के सामानों को संग्रह करने की होड़ ना लगाएं। पीएम मोदी ने कहा कि पैनिक बाइंग न करें।

Coronavirus को लेकर पीएम मोदी ने की अपील: जरूरी सामान संग्रह करने की होड़ ना लगाएं, पैनिक बाइंग ना करें

उन्‍होंने कहा कि जीवन के लिए जरूरी चीजों की कमी ना हो इसके पूरे उपाय किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने के सामान, दवाइयां, जीवन के लिए जरूरी ऐसी आवश्यक चीजों की कमी न हो, इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। ये सप्लाई कभी रोकी नहीं जाएगी। इसलिए मेरा आग्रह है कि जरूरी सामान संग्रह करने का होड़ मत लगाएं। पैनिक नहीं। यह कतई ठीक नहीं है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 2 महीने में 130 करोड़ भारतीयों ने, देश के हर नागरिक ने, देश के सामने आए संकट को अपना संकट माना है। भारत के लिए, समाज के लिए, देशवासियों से जो बन पड़ा है, किया है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में भी अपने कर्तव्यों का ऐसे ही निर्वाह करते रहेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कोरोना वायरस की स्थिति पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने बीते मंगलवार को संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक में सांसदों को कोरोना वायरस के मसले पर संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में हम विपक्ष में हैं, वहां पर 15 अप्रैल तक कोई आंदोलन न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+