अमेरिका-मिस्र से लौटे पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही भाजपा नेताओं से पूछ डाले ये 3 सवाल

PM Modi return to India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 6 दिवसीय अमेरिका और मिस्र दौरे से वापस भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान अमेरिका और मिस्र के साथ कई अहम समझौते हुए हैं। उनका विमान सोमवार तड़के दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचा।

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद हर्षवर्धन, हंस राज हंस, मनोज तिवारी, गौतम गंभीर और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा पहुंचे थे, जिनसे पीएम मोदी ने एक के बाद एक लगातार तीन सवाल पूछ डाले।

narendra modi

पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से क्या-क्या पूछा?
पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही जेपी नड्डा से पूछा, 'और...यहां कैसा चल रहा है?' इसपर जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा, 'पार्टी के नेता केंद्र सरकार के 9 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता तक पहुंचने के कार्यक्रम में जुटे थे और जनता काफी खुश है।' इसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी, कि पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं से क्या क्या पूछा।

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, 'पीएम मोदी ने हम सभी से पूछा कि जब वो अमेरिका और मिस्र के दौरे पर थे तो देश में क्या क्या हुआ। इसके अलावा उन्होंने ये भी पूछा कि जनता तक पहुंचने का कार्यक्रम कैसा चल रहा है। उनके सवालों पर हम लोगों ने विस्तार से पूरी जानकारी उन्हें दी।'

मिस्र में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च राजकीय सम्मान
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए थे। अमेरिका में उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके अमेरिकी संसद को संबोधित किया। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिका से मिस्र के लिए रवाना हुए। मिस्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+