Mann Ki Baat: देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य: पीएम
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो शो मन की बात का कार्यक्रम के समय में इस बार बदलाव किया गया है. इस महीने 18 जून को इसे प्रसारित किया जा रहा है।
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का का एपिसोड का आज यानि 18 जून को प्रसारित किया गया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा, टीबी, खेल में युवाओं के अच्छे प्रदर्शन का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके लिखा, इस महीने मन की बात कार्यक्रम 18 जून को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम के लिए आपका इनपुट लेना मेरे लिए हमेशा खुशी की बात होती है। नमो ऐप, माय गोव पर आप अपना इनपुट साझा कर सकते हैं।

LIVE Feed
आपातकाल काला दिन
भारत लोकतंत्र की जननी है, हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। 25 जून को हम कभी भुला नहीं सकते, इसी दिन हमारे देश पर आपातकाल थोपा गया था। भारत के इतिहास का काला दिन था। लाखों लोगों ने इसका विरोध किया था। उस समय इतनी यातना दी गई कि आज भी मन सिहर उछता है।
खेल में भारत अच्छा कर रहा
पहले एक समय होता था जब हमे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बारे में पता तो चलता था, लेकिन उसमे भारत का अक्सर कोई नाम नहीं होता था। लेकिन अब लिस्ट लंबी हो गई है, यही हमारे युवाओं की असली ताकय है। कई खेल और प्रतियोगिताएं हैं जिसमे भारत अपनी मौजदूगी दर्ज करा रहा है।
लोगों से अपील
लखनऊ के अलीगंज में भी एक मियावाकी जंगल को तैयार किया जा रहा है। 60 से ज्यादा जगहों में इसको लेकर काम किया जा रहा है। कई देशों में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। शहरों में रहने वालों से आग्रह करूंगा कि वह इसके बारे में जानने का प्रयास करें और धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग दे सकते हैं।
जापान की मियावाकी तकनीक कारगर
जापान की मियावाकी तकनीक क्षेत्र की मिट्टी को फिर से उपजाऊ करने का बेहतरीन तरीका है। केरल में रामनाथ जी ने खेतों की तस्वीर ही बदल दी। उन्होंने एक हर्बल गार्डन बनाया। उनकी इस कामयाबी ने और प्रेरणा दी और उन्होने विद्यावनम बनाया है, यहां 150 से अधिक बेड लगाए गए हैं। इसे खूबसूरत को देखने के लिए आस-पास के लोग आते हैं।
गांव में जल स्तर सुधर रहा
यूपी के बांदा जिले के तुलसीराम यादव जी ग्राम प्रधान हैं, वह जल संरक्षण के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने गांव के लोगों को साथ लेकर इलाके में 40 से ज्यादा तालाब बनवाएं हैं। उनकी मुहिम का आधार खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव है। उनकी मेहनत का नतीजा है कि उनके गांव में भूजल स्तर सुधर रहा है।









Click it and Unblock the Notifications