भागवत ने भारत को कहा दुनिया का बड़ा भाई तो मोदी ने की भाषण की सराहना
नयी
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर संगठन प्रमुख मोहन भागवत द्वारा अपने संबोधन में समाज सुधार के प्रासंगिक मुद्दे उठाने के लिए उनकी सराहना की है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मोहन भागवत जी ने अपने भाषण में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। उन्होंने समाज सुधार का जो मुद्दा उठाया, वह आज बहुत प्रासंगिक है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>प्रधानमंत्री ने कहा कि आरएसएस के स्थापना दिवस पर मैं सभी स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में दशहरा के अवसर पर आयोजित संगठन के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में जातिगत भेदभाव की निंदा करते हुए आर्थिक आत्मनिर्भरता का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर प्रसारित अपने विजयादशमी संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पिछले चार महीने की अल्पावधि में राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े विषयों पर की गई पहलों के लिए मोदी सरकार की भूरिभूरि प्रशंसा की।
आरएसएस
के 89वें स्थापना दिवस पर नागपुर के रेशमबाग मैदान में संघ कार्यकर्ताओं को अपने विजयादशमी संबोधन में भागवत ने कहा कि सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं जिससे लोगों को यह उम्मीद जगी है कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत होकर उभर रहा है।











Click it and Unblock the Notifications