Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वैष्णवों के प्रसिद्ध धाम मुक्तिनाथ पहुंचकर पीएम मोदी ने बजाया ढोल, देखिए VIDEO

कर्नाटक चुनाव में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर नेपाल गए हुए हैं। शनिवार को पीएम मोदी वैष्णव मत के प्रसिद्ध धाम मुक्तिनाथ पहुंचे।

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर नेपाल गए हुए हैं। शनिवार को पीएम मोदी वैष्णव मत के प्रसिद्ध धाम मुक्तिनाथ पहुंचे। मुक्तिनाथ पहुंचकर पीएम मोदी ने भगवान शालीग्राम की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी ने स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक ढोल भी बजाया। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकपुर के जानकी मंदिर में पारंपरिक वाद्य यंत्र झाल बजाया था।

pm modi

गौरतलब है कि मुक्तिनाथ वैष्णव मत का प्रसिद्ध धाम है। मुक्तिनाथ धाम में दर्शनों के बाद पीएम मोदी काठमांडू के विश्व प्रसिद्थ पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने जनकपुर से अपने दौरे की शुरुआत की। पीएम मोदी ने जनकपुर के माता जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर इंडो-नेपाल बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस नई सेवा के तहत नेपाल के जनकपुर से यूपी अयोध्या तक बस सर्विस शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह तीसरा नेपाल दौरा है। इंडो-नेपाल बस सेवा के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर के बीच सदियों से एक अटूट नाता कायम है। जनकपुर के जानकी मंदिर में स्वागत पर पीएम मोदी ने कहा कि ये 125 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार नेपाल आया था, तो संविधान सभा में कहा था कि जल्द ही जनकपुर आऊंगा। मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं, मुझे आने में थोड़ी देर हो गई। पीएम मोदी ने अभिनंदन समारोह के दौरान नेपाल और भारत के रिश्तों का जिक्र किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+