Karnataka Election: समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, CM बसवराज बोले...
एक तरफ बसवेश्वर की जयंती पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी, तो दूसरी तरफ कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बयान पर तीखा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजनेता, कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर(Basaveshwara ) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके विचार और आदर्श मानवता की सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज बसवा जयंती के पवित्र अवसर पर, मैं जगद्गुरु बसवेश्वर को नमन करता हूं, जिनके विचार और आदर्श हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने दलितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत और समृद्ध समाज के निर्माण पर जोर दिया।
इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, मंत्री आर अशोक और अन्य लोगों ने भी बसव जयंती के अवसर पर बेंगलुरु के विधान सौधा में बसवन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लिंगायत संप्रदाय द्वारा सबसे सम्मानित संतों में से एक माने जाने वाले बासवन्ना 12वीं सदी के दार्शनिक, राजनेता और शिव-केंद्रित भक्ति आंदोलन के कन्नड़ कवि थे। उन्हें एक महान समाज सुधारक भी माना जाता है, जो वंचित वर्गों और महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़े हुए।
इसे भी पढ़ें- HD Kumaraswamy: कर्नाटक के पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या हुआ है उनको?
सिद्धारमैया के बयान पर बसवराज ने साधा निशाना
एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, कर्नाटक एलओपी और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बयान पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक लिंगायत सीएम ने राज्य में भ्रष्टाचार किया है। एक पूर्व सीएम का इस तरह का बयान देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि पूरा लिंगायत समुदाय भ्रष्ट है, अतीत में ब्राह्मण समुदाय का मजाक उड़ाया गया था। इससे पहले जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने लिंगायत-वीरशैव समुदाय को तोड़ने की कोशिश की थी।
#WATCH | On Oppositions allegations of BJP ignoring Lingayats, Union Minister Pralhad Joshi says, "They are trying to say that and create an image but it is absolutely false and people have not accepted it. We have given the highest number of Lingayat seats. BS Yediyurappa was… pic.twitter.com/uR5ytYsdu2
— ANI (@ANI) April 23, 2023
प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के आरोपों पर किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के हुबली में बसवजयंती के अवसर पर बसवन्ना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बीजेपी द्वारा लिंगायतों की अनदेखी करने के विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे ऐसा कहने और एक छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह बिल्कुल झूठ है और लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया है। हमने सबसे ज्यादा लिंगायत सीटें दी हैं। बीएस येदियुरप्पा थे। दो बार सीएम, जगदीश शेट्टार सीएम थे और अब बसवराज बोम्मई सीएम हैं। उस समुदाय के कितने लोगों को कांग्रेस ने सीएम बनाया?












Click it and Unblock the Notifications